Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

जयपुर, 30 जनवरी (हि.स.)। प्रताप नगर थाना पुलिस ने कोचिंग जा रही नाबालिग बालिका का फिल्मी स्टाइल से किये गये अपहरण मामले का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर अपहरणकर्ता को गिरफ्तार किया है और साथ ही वारदात में प्रयुक्त चौपहिया वाहन भी जब्त किया गया है। पुलिस जानकारी में सामने आया है कि आरोपित प्रताप नगर जयपुर से चाकू की नोक पर बालिका का अपहरण कर उत्तर प्रदेश ले जाने की फिराक में थे । फिलहाल आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व ज्ञानचन्द्र यादव ने बताया कि प्रताप नगर थाना इलाके में 14 जनवरी को चाकू की नोक पर बालिका का अपहरण करने वाले आरोपित कुलदीप निवासी कागारौल जिला आगरा उत्तर प्रदेश और तेजेन्द्र उर्फ तेजू निवासी कागारौल जिला आगरा उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में वारदात को अंजाम देना व एक अन्य साथी मनीष को भी वारदात में शामिल होना बताया। आरोपितों ने स्वीकार किया कि फिरौती मांगने व बालिका से गलत कार्य करने के उद्देश्य से बालिका का अपहरण किया था, लेकिन बालिका द्वारा अपने पिता की मृत्यु हो जाना व मां के द्वारा घरों में जाकर काम करना बताये जाने पर उसे थाना लखनपुर जिला भरतपुर के पास खेतों में सुनसान जगह पर पटक कर चले गए थे। आरोपितों का एक साथी मनीष अभी फरार है, जिसकी तलाश के लिए एक टीम आगरा रवाना की गई है।
गौरतलब है कि 14 जनवरी को एक बालिका ने प्रताप नगर थाने में मामला दर्ज करवाया था कि वह अपनी बुआ की लडकी के साथ घर से कोचिंग के लिए जा रही थी। जिसका सेक्टर 10 सामुदायिक केंद्र के सामने से अज्ञात बदमाशों ने अपहरण कर लिया। उधर बदमाशों ने बालिका को लखनपुर जिला भरतपुर में सुनसान जगह पर मुंह पर टेप व हाथ-पैरों को रस्सी से बांधकर पटक दिया गया था। जिस पर बालिका ने किसी तरह से स्वयं को मुक्त कराकर काफी दूर तक पैदल चलकर एक महिला को सूचना दी जिसके बाद पुलिस को सूचना मिली।
हिन्दुस्थान समाचार/ दिनेश/संदीप