Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

नाहन, 30 जनवरी (हि.स.)। प्रारम्भिक शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2023-24 के छात्रवृति आवेदन को नेशनल स्कालरशिप पोर्टल पर छात्रों के आवेदन पत्र सत्यापित करने से पहले उस संस्थान के मुखिया व छात्रवृति नोडल अधिकारी को बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन कराना अनिवार्य किया गया है।
इस कार्य के दृष्टिगत सिरमौर जिला में विभिन्न शिक्षा खंडों के अधीन संचालित पाठशालाओं को निर्धारित तिथियों को उप-निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा कार्यालय, नाहन में पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा सिरमौर कर्म चंद ने यह जानकारी प्रदान की है।
हिन्दुस्थान समाचार/ जितेंद्र/सुनील