Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

चित्रकूट,30 जनवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी चित्रकूट की गांव चलो अभियान की जिला कार्यशाला कानपुर-बुन्देलखण्ड क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी डॉ अनिल यादव की उपस्थिति तथा जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी की अध्यक्षता में जिला पंचायत चित्रकूट के सभागार में आहूत की गयी।
जिला कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि रहे अनिल यादव ने कहा की भाजपा गांव की ओर चलेगी। गांव-गांव जाकर भाजपा कार्यकर्ता जनसंवाद करेंगे। भाजपा को घर-घर व जन-जन तक पहुंचाना है। भाजपा अभियानों के माध्यम से प्रभावी जनसंवाद व जनसम्पर्क का काम कर रही है। कार्यकर्ता बेहतर प्रबंधन से अभियान को सफलतापूर्वक पूरा कर सकते हैं। भाजपा की मूल ताकत उसकी बूथ समिति है। भाजपा आज तक निरंतर जनसम्पर्क से ही सशक्त हुई है। गांव चलो अभियान के माध्यम से पदाधिकारी गांव में 24 घंटे रहकर जनता से जुडने का काम करेंगे। कार्यकर्ता लाभार्थियों से मिल कर उनका अनुभव जानेंगे। जो नवमतदाता बने है उन युवाओं को 10 साल पूर्व की सरकारों के द्वारा किये गये भ्रष्टाचार के कामों को बताने का काम करेंगें। मोदी सरकार की नीतियों से महिलाओं के जीवन में आए बदलावों के बारे में चर्चा करेंगे। किसानों- गरीबों के कल्याण के लिए किए गए कार्यों पर विस्तार से चर्चा करेंगे।
वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी ने कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा कि गांव चलो अभियान को सभी को मिलकर पूरा करने का काम करना है। मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा की पुनः सरकार बने इसके लिये सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ को पार्टी द्वारा चलाये जा रहे अभियानो में समर्पित सहभाग करना है।
जिला संयोजक व जिला महामंत्री आलोक पाण्डेय ने कार्यशाला का संचालन करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर भाजपा का विस्तार सुनिश्चित करें। गांव के प्रवासी कार्यकर्ता बूथ समिति व पन्ना प्रमुखों की बैठक करके गांव में 24 घंटे का प्रवास करें। भाजपा की डबल इंजन सरकार की विकास यात्रा के अनुभव व रिकार्ड जन जन के साथ साझा करना है।
गांव चलो अभियान की जिला टोली में जिला सह संयोजक के रूप में अखिलेश रैकवार तथा श्रीमती राजेश्वरी द्विवेदी हैं। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय , पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष नरेन्द्र गुप्ता,ब्लाक प्रमुख अरविंद कुमार मिश्रा,सुशील द्विवेदी,गंगाधर मिश्र,जिला महामंत्री आलोक पाण्डेय, मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार /रतन/बृजनंदन