[ad_1]

राजगढ़, 30 जनवरी (हि.स.)। सारंगपुर थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 12 में रहने वाली 27 वर्षीय महिला ने इंदौर निवासी पति, सास, ससुर और देवर पर दहेज की मांग को लेकर पिछले दो साल से मानसिक रुप से प्रताड़ना, विरोध करने पर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मंगलवार को आरोपितों के खिलाफ दहेज एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
पुलिस के अनुसार वार्ड क्रमांक 12 सारंगपुर में रहने वाली 27 वर्षीय अजीज फातिमा ने बताया कि पति शादाब अहमद पुत्र सलीमखां, सास फेमिदाबी, देवर अनस और ससुर सलीम पुत्र हनीफखां निवासी रानीपुरा झंडाचैक इंदौर दहेज की मांग को लेकर पिछले दो साल से गालियां देते हुए मानसिक रुप से प्रताड़ित कर रहे है, विरोध करने पर आए दिन मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देते है, जिसके चलते मायके सारंगपुर में रहने को मजबूर हूं। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 498ए, 323, 294, 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक