Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

धेमाजी (असम), 29 जनवरी (हि.स.)। गुवाहाटी में विश्वविद्यालय की एक छात्रा द्वारा कथित तौर पर की गई आत्महत्या के सिलसिले में छात्र नेता प्रफुल्ल कचारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने आज बताया कि गुवाहाटी के प्रागज्योतिषपुर पुलिस थाने की पुलिस ने धेमाजी पुलिस की मदद से छात्र नेता को गिरफ्तार किया। उल्लेखनीय है कि गत 24 जनवरी को छात्र नेता को प्रगज्योतिषपुर थाने में परिवार के सदस्यों द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी धारा 306/36 (आईजेसी) के तहत गिरफ्तार किया गया।
सूत्रों ने बताया है कि मृतक छात्रा की अंतरंग तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। उसके बाद छात्रा ने आत्महत्या कर लिया था। छात्र नेता प्रफुल्ल कचारी को धेमाजी सदर थाना में रखा गया है। धेमाजी सिविल अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद पुलिस उसे गुवाहाटी ले जाएगी।
हिन्दुस्थान समाचार / किशोर /श्रीप्रकाश/अरविंद