[ad_1]

भीलवाड़ा, 29 जनवरी (हि.स.)। भीलवाड़ा जिले के गुलाबपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार को सांय पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी कार से अफीम व एमडीएमए पाउडर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। नशीले पदार्थ व कार की कीमत 5.20 करोड़ आंकी जा रही है।
भीलवाड़ा एसपी श्याम सिंह के निर्देशन में सोमवार को पुलिस ने गुलाबपुरा में यह कार्रवाई की है। गुलाबपुरा थाना इंचार्ज सुगन सिंह बिजारणिया ने बताया कि गुलाबपुरा पुलिस चौकी 29 मिल नेशनल हाईवे पर नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान सफेद रंग की लग्जरी कार का ड्राइवर पुलिस नाकाबंदी देख भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया। कार को रुकवाया। तलाशी ली तो उसके पास एक किलो अफीम और 91 ग्राम एमडीएमए पाउडर मिला। अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह खेप करीब 5 करोड़ से ज्यादा की है।
गुलाबपुरा पुलिस ने जहीर खान पुत्र फतेह मोहम्मद निवासी हनुमानगढ़ और अख्तर खान पुत्र युसूफ खान निवासी गंगानगर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार एमडीएमए पाउडर ड्रग की अफीम से कीमत अधिक होती है। एमडीएमए की डिमांड युवाओं में ज्यादा है। इसकी कीमत करोड़ों में है। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि 91 ग्राम एमडीएमए पाउडर और एक किलोग्राम अवैध अफीम चित्तौड़गढ़ के पास से खरीदी थी और इसकी सप्लाई गंगानगर, हनुमानगढ़ और बीकानेर की ओर करनी थी।
सूरतगढ में किराये की होटल को बनाया ड्रग तस्करी का अड्डा
गिरफ्तार जहीर खान ने बताया कि वो हनुमानगढ से बीकानेर पढाई करने गया था। जहां पर गलत संगत के कारण नशे की लत लगी और पढाई के साथ-साथ महंगे शौक हो जाने के कारण मादक पदार्थों की खरीद फरोख्त करना शुरू कर दिया। मादक पदार्थों के बारे में जानकारी के बाद हमने सूरतगढ में किराये की होटल ली और वहां मादक पदार्थों की तस्करी करना शुरू किया।
तस्कर जहीर खान ने बताया कि वह हनुमानगढ़ से बीकानेर पढ़ाई करने गया था। गलत संगत के चलते नशे की आदत लगी और पढ़ाई के साथ-साथ मौज मस्ती और महंगे शौक के कारण उसने मादक पदार्थों की तस्करी करना शुरू किया । इस काम के लिए इन्होंने सूरतगढ़ में किराए की होटल में और यहीं से तस्करी की वारदात को अंजाम दिया जाता था। अख्तर को उसके घर वालों ने गलत संगत और आपराधिक मामलों में शामिल होने के कारण पारिवारिक रिश्तों और संपत्ति से हमेशा के लिए बेदखल किया है।
हिन्दुस्थान समाचार/मूलचन्द/संदीप