Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

सोनीपत, 29 जनवरी (हि.स.)। गोहाना में पुरानी अनाज मंडी स्थित मातूराम हलवाई की दुकान पर फायरिंग मामले में सोमवार को थाना शहर गोहाना पुलिस द्वारा दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी सागर निवासी गांव सुंडाना जिला रोहतक तथा सज्जन उर्फ़ काला निवासी गांव बालसमन्द जिला हिसार के रहने वाले हैं।
मामले में सोशल मीडिया पर पोस्ट अपलोड करके आम जनता में दहशत फैलाने पर घटना में संलिप्तता पाई जाने पर एक अपचारी बालक को पुलिस अभिरक्षा में लिया था, जिसे पहले ही बाल सुधार गृह भेजा जा चुका है। थाना शहर गोहाना पुलिस टीम द्वारा अब मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी सागर को जिला जेल झज्जर तथा आरोपी सज्जन को अजमेर (राजस्थान) जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लिया अदालत में पेश कर आरोपियों से पूछताछ की गई। पूछताछ उपरान्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अदालत से आरोपी सागर को 3 तथा सज्जन को 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार/ नरेंद्र/सुमन/संजीव