Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

पन्ना, 27 जनवरी (हि.स.)। जिले के देवरा पुरैना, स्थित ग्राम के पास जेके सीमेंट कंपनी के ट्राला की टक्कर से दो युवको की मौत हो गई है।
जानकारी के लिए बता दें कि जे.के. सीमेंट प्रबंधन के द्वारा सीमेंट का प्लांट लगा रखा है, जहां से प्रतिदिन हजारो क्लिंकर से भरे ट्राला निकलते है। शुक्रवार देर रात्रि तेज रफ्तार एक ट्राला ने मोटर साईकिल सवार दो युवको को टक्कर मार दी। जिनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। मृतको में थाना अमानगंज के ग्राम ककरा निवासी नरेन्द्र सेन उम्र 27 साल तथा रवीकरन वर्मा उम्र 24 साल की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। उक्त घटना सिमरिया अमानगंज रोड देवरा मोड के पास हुई है। घटना की जानकारी लगते ही ग्रामिणो द्वारा आक्रोस जताते हुए कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया तथा घटनाओ का जिम्मेवार कंपनी को मानते हुए दोषी ठहराया है।
घटना की सूचना मिलते ही अमानगंज थाना पुलिस घटना स्थल पर पंहुची तथा म्रतको के शवो को पोस्टमार्टम के लिए स्वास्थ केन्द्र अमानगंज लाया गया है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शनिवार को शव परिजनो को सौप दिया गया है। दोनो शवो का अतिंम संस्कार ककरा ग्राम में हुआ। एक ही मोहल्ला से दो युवको की अर्थियां उठने से गांव तथा क्षेत्र का माहोल गमगीन देखा गया है।
ज्ञात हो कि लगाये गये जेके सीमेंट प्लांट से क्षेत्र के लोगो को बडी उम्मीद थी की स्थानीय लोगो को प्लांट में रोजगार मिलेगा, लेकिन प्लांट प्रबंधन द्वारा स्थानीय लोगो को कोई रोजगार नही दिया गया तथा मनमाने ढंग से प्लांट का संचालन किया जा रहा है। सीमेंट पत्थर क्लिंकर बाहर ले जाया जाता है और अपने अन्य प्लांट से उसका प्रोडक्श्न किया जा रहा है। पर्यावरण तथा अन्य प्रकार से क्षेत्र को दूषित करने का काम किया जा रहा है। केन नदी से बिना अनुमति के पानी लिया जा रहा है तथा केन नदी के पानी को भी दूषित किया जा रहा है। स्थानीय लोगो ने अनेक प्रकार के आरोप लगाते हुए प्लांट प्रबंधन पर कार्यवाही करने की मांग की है। प्रशासन ने फिलहाल जांच करने तथा कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। आंगे देखना है क्या होता है।
हिन्दुस्थान समाचार/ सुरेश पाण्डेय/रोहित