Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

हमीरपुर, 26 जनवरी (हि.स.)। 75वां गणतंत्र दिवस हमीरपुर में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। ब्वायज सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमीरपुर के मैदान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा भव्य परेड की सलामी ली। परेड कमांडर एसआई रीतू की अगुवाई में आयोजित परेड में पुलिस, होमगार्ड्स, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड्स, विभिन्न शिक्षण संस्थानों और स्वास्थ्य कर्मियों की प्लाटूनों ने शानदार मार्चपास्ट किया।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हमीरपुर में करीब 74 कनाल भूमि पर लगभग 55 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक बस अड्डे का निर्माण किया जाएगा, जिसका टैंडर होने वाला है। इस अड्डे के लिए जमीन 20 अक्तूबर 2010 को परिवहन विभाग के नाम हो गई थी, लेकिन इसका काम अधर में लटका हुआ था। भोरंज के सम्मू ताल में भी 3.30 करोड़ रुपये की लागत से बस अड्डे बनाया जाएगा। नादौन में ई-बस डिपो के लिए 122 कनाल भूमि हस्तांतरित कर दी गई है। ई-बस डिपो की पहली फेज में लो-फ्लोर की टाइप-1 25 बसें आएंगी। हमीरपुर में एचआरटीसी वर्कशॉप और बस स्टैंड तथा जाहू में चार्जिंग स्टेशन स्थापित कर दिए गए हैं। ई-बस डिपो नादौन में भी चार्जिंग स्टेशन स्थापित हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर से वृंदावन के लिए आज ही बस सेवा आरंभ की जा रही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य के धार्मिक स्थानों को ट्रांसपोर्ट सर्कट से जोड़ने के तहत दर्शन सेवाएं शुरू करने का फैसला किया है, जिसके लिए अयोध्या, वृंदावन, अमृतसर, डेरा व्यास, हरिद्वार, चिंतपूर्णी, ज्वालामुखी, खाटूश्याम, नैना देवी और बाबा बालक नाथ सहित सभी मुख्य धार्मिक स्थलों के लिए लगभग 175 बसें चलाई जाएंगी। सरकार इन बसों की ब्रांडिंग करेगी। अयोध्या को 6 और हरिद्वार को 50 बसें चलाने का फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि एक साल में ही निगम के बेड़े में 300 नई बसें शामिल की गई हैं। अगले चार साल में परिवहन निगम के बेड़े में 2 हजार नई ई-बसें शामिल की जाएंगी। परिवहन विभाग अपने राजस्व को 500 करोड़ से बढ़ाकर 800 करोड़ रुपये करने की दिशा में कार्य कर रहा है। एचआरटीसी में ड्राइवरों-कंडक्टरों के 700 पद भरने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
उन्होंने बताया कि जल शक्ति विभाग जिला हमीरपुर में लगभग 1350 करोड़ रुपये के कार्य कर रहा है। इसमें एक हजार करोड़ रुपये की 150 पेयजल योजनाएं शामिल हैं। इनसे जिले मंे पेयजल की समस्या पूरी तरह समाप्त हो जाएगी।
अग्निहोत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत हमीरपुर में 423 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से 66 पेयजल योजनाएं, नाबार्ड से 99 करोड़ रुपये की 33 पेयजल योजनाएं, विशेष सहायता के तहत 309 करोड़ रुपये की 6 पेयजल योजनाएं, बड़सर के लिए विदेशी सहायता के तहत गोविंदसागर झील से 137 करोड़ रुपये की योजना, नादौन, हमीरपुर व सुजानपुर के लिए 82 करोड़ 62 लाख रुपये की 14 पेयजल योजनाएं, अनुसूचित जाति विकास कार्यक्रम के तहत 31 करोड़ की 24 पेयजल योजनाआंे के कार्य चल रहे हैं। नादौन क्षेत्र में 156 करोड़ रुपये की लागत से मध्यम सिंचाई योजना का कार्य अंतिम चरण में है। एचपी शिवा परियोजना के तहत भी 40 करोड़ रुपये की सिंचाई योजनाओं पर कार्य चल रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार/उज्जवल/सुनील