[ad_1]



भागलपुर, 26 जनवरी (हि.स.)। अंतरजिला डकैती, लूट और गृहभेदन करने वाले गैंग का खुलासा करते हुए भागलपुर पुलिस ने हथियार, लूट एवं चोरी किये गये सामान के साथ 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उक्त आशय की जानकारी शुक्रवार को सिटी एसपी अमित रंजन ने दी।
सिटी एसपी ने बताया कि शहर एवं उसके आस-पास के क्षेत्रों में लगातार हो रही गृहभेदन, चोरी इत्यादि की घटनाओं के उद्भेदन एवं गिरफ्तारी के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक के द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर भागलपुर के निगरानी एवं पुलिस उपाधीक्षक विधि-व्यवस्था भागलपुर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा लगातार तकनीकी वैज्ञानिक एवं मानवीय सूचना के आधार पर लगातार काम करते हुये कुल पाँच अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से चोरी किये गये सामान एवं रुपया को बरामद किया गया है। गिरफ्तारी से सबौर, लोदीपुर एवं कजरैली थाना के कुल चार कांडों का उद्भेदन हुआ है।
सिटी एसपी ने बताया कि इस पूरे गिरोह का अपराध शैली यह है कि सभी अपराधकर्मी गॉव एवं शहर में घूम-घूम कर यह सुनिश्चत करते हैं कि कौन मकान मालिक अल्प अवधि के लिये घर से बाहर गये हुये हैं। इसी का फायदा उठा कर अपराधकर्मी घटना को अंजाम देते हैं। सुनसान जगह देख कर लूट की घटना भी कारित करते हैं। गिरफ्तार एक अपराधकर्मी द्वारा अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि घटना करने के बाद जेवरात और पैसा मिला उससे अलीगंज स्थित हीरो शोरूम से एक मोटरसाईकिल खरीदा गया है। जिसकी बरामदगी की गई है। गिरफ्तार अपराधियों कुंदन यादव, सोनु कुमार उर्फ सोनु मंडल, बलराम यादव, विवेकानंद और बिकास यादव उर्फ टिकिया शामिल है।
हिन्दुस्थान समाचार/बिजय/चंदा