Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

मुंबई, 26 जनवरी (हि.स.)। नासिक-मुंबई हाईवे पर कसारा घाट के पास शुक्रवार को दोपहर में ट्रक-बस की टक्कर में 50 यात्री बाल-बाल बच गए हैं। इस घटना में बस के ड्राइवर सहित 2 लोग घायल हो गए हैं और दोनों घायलों को इलाज के लिए इगतपुरी के उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार नासिक-मुंबई हाईवे पर आज दोपहर में एक ट्रक का ब्रेक फेल हो गया। इसके बाद अनियंत्रित ट्रक एक बस से टकरा गया। चालक की सतर्कता से बस में सवार लोगों को अधिक चोट नहीं आई केवल दो लोग ही मामूली घायल हुए हैं। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर बस में सवार यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य तक भेज दिया है।
हिन्दुस्थान समाचार/राजबहादुर/सुनीत