[ad_1]

– सेनानियों के घर पर हुआ उनका सम्मान
भोपाल, 25 जनवरी (हि.स.)। राज्यपाल मंगुभाई पटेल की ओर से गुरुवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को उनके निवास पर सम्मानित किया गया। यह जानकारी जनसम्पर्क अधिकारी अजय वर्मा ने दी।
उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों मुख्तार खान, हबीब नज़र, मोहम्मद जमीर खां, नारायणी देवी, देवीशरण, पार्वती देवी, चंद्रावती सिंह और सावित्री देवी को उनके निवास पर सम्मानित किया गया। राज्यपाल की ओर से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ एवं शॉल, श्रीफल और मिठाई राजभवन के अधिकारियों द्वारा उनके निवास पर भेंट कर सम्मानित किया गया।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश