[ad_1]

उधमपुर, 25 जनवरी (हि.स.)। उधमपुर पुलिस को उस समय भारी सफलता मिली, जब उसने तीन युवकों को गाड़ियां चुराने के आरोप में हिरासत में ले लिया।
प्राप्त सूचना के अनुसार पुलिस ने तीन युवकों जिनमें एक की पहचान अरशद पुत्र गुलाम कादिर निवासी गंगेड़ा तथा अन्य दो जो नाबालिग हैं और उनकी पहचान गुप्त रखी गई है को आरएस पुरा जुबिलेंट सेंटर में भेज दिया गया है। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने दो कारें, 10 मोटरसाइकिल, तीन स्कूटी बरामद की हैं, जो विभिन्न स्थानों से चुराई गई थीं। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच प्रारंभ कर दी है।
हिन्दुस्थान समाचार/रमेश
/बलवान