[ad_1]

जींद, 23 जनवरी (हि.स.)। गत 19 जनवरी से शुरू हुई तमिलनाडु में खेलो इंडिया में हरियाणा की टीम ने तमिलनाडु को सात अंकों से हराते हुए स्वर्ण पदक जीता। नेहरू युवा केंद्र वालंटियर मोनू लाठर करसोला ने बताया की खेलो इंडिया का शुभारंभ तमिलनाडू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। इस प्रतियोगिता में करसोला गांव की बेटी पूजा लाठर ने डिफेंडर खिलाड़ी के तौर पर खेल रही थी। पूजा ने पूरी प्रतियोगिता में अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण अंक अर्जित किए। पूजा के पिता सतीश एक किसान हैं।
हरियाणा की टीम ने फाइनल में मेजबान तमिलनाडु की टीम को सात अंकों से हराया और स्वर्ण पदक जीता। पूजा लाठर के ताऊ सतबीर लाठर ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है। उन्होंने बताया की पूजा का शुरू से ही खेलो में ध्यान रहा है। पूजा इससे पहले भी नैशनल खेल चुकी है। हाल ही में मोर माजरा गुरुकुल में खेलों के साथ-साथ पढ़ाई कर रही है। गांव में पहुंचने पर विजेता खिलाड़ी का जोरदार स्वागत किया जाएगा। मोनू लाठर ने कहा कि आज के युग में बेटियां किसी भी क्षेत्र में कम नही हैं। बेटियां भी परिवार का नाम रोशन कर सकती हैं। अन्य लड़कियों को पूजा से प्रेरणा लेकर खेल के क्षेत्र में मेहनत करनी चाहिए।
हिन्दुस्थान समाचार/ विजेंद्र/संजीव