Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

ग्वालियर, 23 जनवरी (हि.स.)। मंगलवार को मौसम के तीन रूप देखने को मिले। सुबह कोहरा छाया रहा। दोपहर में धूप खिली तो ठंड से राहत मिली लेकिन शाम को शीतलहर ने सताया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि वायु मंडल में पश्चिम से पूर्व की ओर बह रहीं हवाओं की वजह से बुधवार को सुबह भी मध्यम से घना कोहरा पड़ सकता है।
ग्वालियर में रह-रहकर कोहरा असर दिखा रहा है। सोमवार को कोहरा नहीं था लेकिन मंगलवार को सुबह लोग नींद से जागे तो शहर में कोहरा छाया हुआ था। इस वजह से सूरज के दर्शन सुबह लगभग साढ़े दस बजे के बाद हुए। इसके बाद गुनगुनी धूप ने दिन भर ठंड से राहत पहुंचाई लेकिन शाम को शीतलहर ने सताना शुरू कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार 3.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ आज दतिया प्रदेश में सबसे ठंडा रहा जबकि ग्वालियर में सोमवार को न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस पर था जो मंगलवार को बढ़कर 8.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह औसत से 1.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान भी 5.3 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से 2.9 डिग्री सेल्सियस कम है। आज सुबह हवा में नमी 97 और शाम को 75 प्रतिशत दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार इस समय उत्तरी मैदानी क्षेत्रों में समुद्र तल से 12.6 किलोमीटर ऊपर पश्चिम से पूर्व की ओर तेज हवाएं चल रही हैं जिसे जेट स्ट्रीम कहा जाता है। इस मौसम प्रणाली के प्रभाव से हवा में नमी बनी हुई है। इस वजह से ग्वालियर-चंबल संभाग में कहीं-कहीं बुधवार को भी सुबह मध्यम से घना कोहरा पड़ सकता है लेकिन दोपहर में मौसम शुष्क रहेगा।
हिन्दुस्थान समाचार/शरद