Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

बदायूं, 29 जनवरी (हि.स.)। सिविल लाइन थाना इलाके में रविवार की शाम मिले अज्ञात बुजुर्ग के शव की सोमवार सुबह शिनाख्त हो गई।
थाना प्रभारी ने बताया कि बुजुर्ग की शिनाख़्त सहसवान कोतवाली के पठान टोला के रहने वाले बाबू शाह(65) के रूप में हुई। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे बाबू शाह के परिजनों ने बताया बाबू शाह दिमागी रूप से कमजोर थे। उन्होंने कई गम्भीर बीमारियां थी। जिसकी वजह से उन्हें पहले दहगवां के स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। जहां तबियत में सुधार न होने पर बाबू साहब को घर वालों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वह जिला अस्पताल से कहीं चले गए थे। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन बाबू शाह को कोई पता नहीं चल सका।
परिवार के लोगों को बाबू शाह की मौत सर्दी लगने की वजह से होना प्रतीत हो रहा है। फिलहाल सिविल लाइन पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है, रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की सही जानकारी हो सकेगी।
हिन्दुस्थान समाचार/अरविंद/दीपक/राजेश