[ad_1]

अयोध्या, 22 जनवरी (हि.स.)। आज श्रीरामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का अवसर है। पूरी अयोध्या राममय है। हर कोई अपने राम के आगमन को अपनी आंखों के जरिये मन में बसा लेने को आतुर है। अयोध्या की गलियां जय श्रीराम के जयघोष और भजनों से गूंज रहीं हैं। पूरी अयोध्या इन जयघोषों के बीच थिरक रही है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहुंच गए हैं और भक्तिभाव में डूबे लोगों के बीच से होते हुए श्रीराम जन्मभूमि परिसर पहुंच अतिथियों का स्वागत शुरू कर रहे हैं।
आमंत्रित सदस्यों के श्रीराम जन्मभूमि स्थित नवनिर्मित भव्य श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पहुँचने लगे हैं। उन्हें शायद अपने सबसे भाग्यशाली होने का गर्व अनुभव हो रहा होगा, लेकिन जो मांदिर परिसर तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, वे अयोध्या की सडकों और गलियों में जय श्रीराम का जयघोष कर भगवान श्रीराम तक अपनी हाजिरी पहुंचा रहे हैं। रामपथ, भक्तिपथ और धर्मपथ पर राम भक्तों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है और ये जय श्रीराम के जयघोष के साथ थिरक रहे हैं। कमोबेश यही नजारा लता चौक पर भी दिख रहा है। कारसेवकपुरम क्षेत्र ऐसे दृश्यों से पटा हुआ है। यह दृश्य न सिर्फ आंखों को सुकून देना वाला है बल्कि भगवान श्रीराम को भी हर्षित करने वाले प्रतीत हो रहे हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/डॉ. आमोदकांत /राजेश