Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

झाबुआ, 21 जनवरी (हि.स.)। जिले के रायपुरिया थाना क्षेत्र में आज एक बाइक सवार को शराब के नशे में वाहन चलाना उस समय बहुत महंगा पड़ गया, जब रायपुरिया पुलिस द्वारा उसके विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां न्यायालय द्वारा उसे 10 हजार रुपये के जुर्माने से दण्डित कर दिया गया है।
मामले में पेटलावद एसडीओपी सौरभ तोमर ने रविवार को बताया कि रायपुरिया थाना पुलिस टीम (थाना प्रभारी, दिनेश रावत,सहायक उपनिरीक्षक रामचंद्र बारोड एवं प्रधान आरक्षक पवन) द्वारा कस्बा भ्रमण के दौरान ब्रिथ एनालाइजर वाहन चेकिंग करने पर मोटर सायकल चालक राहुल पुत्र भंवरसिह सोलंकी निवासी छोटा सलुनिया के शराब पीकर वाहन चलाने की पुष्टि होने पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185, 3/ 181, 5/ 180 के तहत कार्यवाही की जाकर जे.एम.सी. न्यायालय पेटलावद में इस्तगासा क्रमांक 01/2024 का तेयार कर प्रस्तुत किया गया, जिसके अवलोकन के बाद माननीय न्यायालय द्वारा वाहन चालक राहुल को 10,000/- के जुर्माने से दंडित किया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार/ डॉ. उमेशचन्द्र शर्मा/मुकेश