[ad_1]

– माजबाट कस्बे में जल-जमाव और अन्य समस्याओं के समाधान के लिए सरकार तत्काल कदम उठाए
गुवाहाटी, 21 जनवरी (हि.स.)। समाज के वंचित वर्गों की मदद करने में सरकार की प्रतिबद्धता को एक नई ऊंचाई पर ले जाते हुए, मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने आज माजबाट विधानसभा क्षेत्र के 12 हजार 062 लाभार्थी परिवारों को राशन कार्ड वितरित करने की प्रक्रिया शुरू की।
गौरतलब है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के एक हिस्से के रूप में मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने राज्य में 42 लाख से अधिक लाभार्थियों को नए राशन कार्ड वितरित करना शुरू कर दिया है। समाज के वंचित वर्गों के लाभ के लिए, राज्य सरकार ने परिवारों की आय सीमा रुपये से बढ़ा दी है।
मुख्यमंत्री डॉ सरमा ने कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों की मदद करते हुए राज्य सरकार वंचितों को राशन कार्ड दे रही है। इस कार्ड की मदद से पात्र परिवार के प्रत्येक सदस्य को हर महीने 5 किलो चावल केे साथ-साथ सूचीबद्ध अस्पतालों में आयुष्मान भारत और आयुष्मान असम कार्यक्रम के तहत 5 लाख रुपए और प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना के तहत एलपीजी कनेक्शन दिए गए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में राज्य सरकार ने लोगों के कल्याण को एक नए स्तर पर ले जाने की अभूतपूर्व पहल की है। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में राज्य के लोगों को सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक रूप से सशक्त बनाने के लिए ऐसी और कल्याणकारी योजनाएं शुरू की जाएंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में बोड़ो शांति समझौते के बाद बीटीआर क्षेत्रों में शांति और विकास को अभूतपूर्व गति मिली है। उन्होंने बताया कि उदालगुड़ी में कैबिनेट बैठक में लिए गए निर्णयों के कार्यान्वयन की समीक्षा फरवरी महीने में जिले के अपने अगले दौरे के दौरान की जाएगी। तदनुसार, बीटीआर क्षेत्रों के विकास के लिए कैबिनेट के सभी निर्णयों को क्रियान्वित करने के लिए कदम तेज किये जायेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि माजबाट शहर में जल-जमाव की समस्या के तत्काल समाधान के लिए सरकार व्यावहारिक कदम उठाएगी। इसके अलावा, उदालगुरी में राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करने के साथ-साथ जिले के खिलाड़ियों के खेल कौशल को निखारने में सक्षम बनाने के लिए उदालगुरी में जिला स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।
इस अवसर पर असम विधानसभा अध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी, सीईएम बीटीसी प्रमोद बोड़ो, सांसद दिलीप सैकिया ने भी बात की।
इस अवसर पर विधायक माजबाट चरण बोड़ो, उप प्रमुख बीटीसी गोबिंद चंद्र बसुमतारी और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/प्रभात