Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

रायगढ़, 20 जनवरी (हि.स.)। राज्य शासन से प्राप्त निर्देशानुसार 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर कलेक्टर रायगढ़ कार्तिकेया गोयल द्वारा शनिवार को आदेश जारी कर इस तिथि को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी को छत्तीसगढ़ में पशुवध गृह एवं मांस बिक्री की दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया है। साय के निर्देश पर नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार /रघुवीर प्रधान