[ad_1]




अयोध्या,19 जनवरी (हि. स.)। 22 जनवरी श्रीरामलला सरकार के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह काे लेकर उल्लास अपने चरम पर पहुंच चुका है। रामभक्तों की ओर से अयाेध्याधाम में जगह-जगह विराट लंगर, भंडारा, अन्नक्षेत्र, महाप्रसादम व चाय वितरण किया जा रहा है।
रामनगरी में श्री हर हर महादेव सेवा मंडल मानसा पंजाब वालाें व बीकानेर के सहयोग से विराट भंडारे का आयोजन किया गया है। जाे 14 जनवरी से पंचकाेसी परिक्रमा मार्ग पर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज कैंप के बगल संचालित है। जहां पर प्रतिदिन 30 हजार श्रद्धालुओं, रामभक्ताें और दर्शनार्थियों काे दाेनाें समय भाेजन कराया जा रहा है। सभी यहां पर बड़े चाव के साथ लंगर में भोजन कर रहे हैं। कैंप में सुबह से लेकर देररात्रि तक तांता लगा हुआ है। जाे टूटने का नाम नहीं ले रहा है।
इस माैके पर श्री हर हर महादेव सेवा मंडल मानसा पंजाब के प्रधान प्रदीप ने बताया कि वह पिछले 25 वर्षों से बाबा अमरनाथ में लंगर लगा रहे हैं। इस बार गुरूदेव जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज के आग्रह पर उन्होंने अयोध्याधाम में पहली बार लगाया है। क्याेंकि यह श्रीरामलला सरकार के प्राण प्रतिष्ठा समारोह व गुरूदेव के अमृत महोत्सव का पुनीत अवसर है।
उन्होंने बताया कि भंडारे में प्रतिदिन 25 से 30 हजार रामभक्त भाेजन प्रसादी ग्रहण कर रहे हैं। प्रतिदिन लाेगाें काे बदल-बदल कर भाेजन दिया जा रहा है। वहीं बीकानेर के भाजपा जिला महामंत्री माेहन सुराणा ने कहा कि यह भंडारा 14 जनवरी से शुरु हुआ है और 22 जनवरी तक चलेगा। लंगर के साथ-साथ यहां नि:शुल्क चिकित्सकीय व्यवस्था भी उपलब्ध करायी जा रही है। बड़ी संख्या में भक्तगण भाेजन ग्रहण कर रहे है। सभी को एक जगह बैठाकर भाेजन कराया जा रहा है। भंडारे में जॉनी, धनराज सुराणा, केके मेहता, महावीर बाेथरा, याेगेश गुप्ता, विमल पारीक, जयगर्ग आदि विशेष याेगदान दे रहे हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय/राजेश