Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

अहमदाबाद, 19 जनवरी (हि.स.)। पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा उनकी मांग को पूरा करने के उद्देश्य से अहमदाबाद-ओखा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के फेरे विशेष किराये पर विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है। जिसका विवरण इस प्रकार है-
1. ट्रेन संख्या 09435 अहमदाबाद-ओखा साप्ताहिक स्पेशल जिसे पहले 13 जनवरी 2024 तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब 03 फरवरी, 2024 तक बढ़ा दिया गया है।
2. ट्रेन संख्या 09436 ओखा-अहमदाबाद साप्ताहिक स्पेशल जिसे पहले 14 जनवरी 2024 तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब 04 फरवरी, 2024 तक बढ़ा दिया गया है।
ट्रेन संख्या 09435 और 09436 के विस्तारित फेरों की बुकिंग 20 जनवरी, 2024 को सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर खुलेगी।
हिन्दुस्थान समाचार/ बिनोद/प्रभात