Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

वाराणसी,19 जनवरी (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ प्रवीण तोगड़िया ने अयोध्या में श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर सवाल उठा रहे धर्मगुरूओं पर जमकर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि जो खुद ही फर्जी संस्था चलाते हों, उनके बारे में कोई बात नहीं की जानी चाहिए। जो लोग यह कह रहे हैं की श्री राम मंदिर निर्माण की जगह स्कूल, कॉलेज और अस्पताल खोले जाने चाहिए, वे अपनी पुश्तैनी संपत्ति पर इस तरह का निर्माण कराएं।
दो दिवसीय प्रवास पर शहर में आए डॉ तोगड़िया पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण मिला है। वह श्री रामलला के प्राण- प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए रविवार को अयोध्या पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद अयोध्या में भव्य भगवान राम का मंदिर बन रहा है। इसके लिए उन्होंने भी आंदोलन किया था। 12 बार जन आंदोलन करने के साथ लाखों लोगों को इसमें जोड़ा।
समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव के बयान से जुड़े सवाल पर डॉ तोगड़िया ने कहा कि शिवपाल हमारा भाई है और काशी-मथुरा के मंदिर निर्माण में हमारे साथ रहेगा। कुछ उल्टा भी बोलेगा तो भी हमारा भाई है। सभी हिन्दुओं को हमारे साथ आना ही है, कुछ कल आएंगे कुछ बाद में आएंगे। कभी मिलकर चाय पिएंगे तो बैठकर चर्चा करेंगे।
वार्ता के दौरान डॉ प्रवीण तोगड़िया ने विहिप के शीर्ष पुरूष स्व. अशोक सिंहल, ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, बाला साहेब ठाकरे को याद किया और कहा कि उनके बलिदान के कारण आज का दिन देखने को मिला है।
हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर/राजेश