Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

बागपत, 18 जनवरी (हि.स.)।बागपत जिले में पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी है। जिसमें 12 तमंचे बरामद हुए है। अवैध हथियार बनाने वाले एक युवक को किया गिरफ्तार किया गया है जबकि एक मौके से फरार हो गया।
सीओ सविरतन गौतम ने बताया कि बुधवार रात्रि में थाना बड़ौत को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ अभियुक्त शस्त्र बनाने की फैक्ट्री में शस्त्र बना रहे हैं। बिजरोल गाँव से पहले एक खंडहर मकान में दबिश दी गयी। दबिश के दौरान एक अभियुक्त कोहरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला जबकि एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को मौके से 12 तमंचे, जिन्दा कारतूस व खोखा कारतूस बरामद किये गए हैं। गिरफ्तार करने वाले टीम को एसपी बागपत ने इनाम की घोषणा की गयी है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम इरशाद है जो मिलाना गांव थाना दोघट का रहने वाला है। पकड़े गए बदमाश पर करीब 5 से अधिक मुकदमे दर्ज है।
हिन्दुस्थान समाचार/ सचिन/सियाराम