[ad_1]

– राम की महिमा अपरम्पार, हर जगह राम नाम की महिमा का गुणगान
अयोध्या, 18 जनवरी (हि.स.)। राम की महिमा अपरम्पार है, हर जगह राम नाम की महिमा का गुणगान है। राम नाम तो अविनाशी है। दुनिया इधर से उधर हो जाए, सब कुछ बदल जाए पर राम नाम ज्यों का त्यों यूं ही सदा बना रहेगा। राम नाम की महिमा कभी भी कम नहीं होगी, बल्कि दिन-प्रतिदिन इसकी महिमा बढ़ते ही जाएगी। 22 जनवरी को श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर दुनिया भर में जश्न की तैयारी चल रही है तो आइए हिन्दुस्थान समाचार बताएगा यूनाइटेड किंगडम की 217 हिंदू संस्थाओं के बारे में जो प्राण प्रतिष्ठा के दिन जश्न की तैयारी कर रहे हैं।
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर दुनिया भर में कुछ अलग ही तैयारियां चल रही हैं। दुनिया के अलग-अलग देशों में रह रहे लोग एक-दूसरे के संपर्क में हैं और अयोध्या आकर राम मंदिर के दर्शन करने वाले हैं। वहीं यूनाइटेड किंगडम की 217 हिंदू संस्थाओं ने संयुक्त बयान जारी कर श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को ऐतिहासिक क्षण बताया। कहा है कि श्रीराम का अयोध्या में होना ही ‘दीवाली’ है। इन सभी संस्थाओं ने पूरे यूनाइटेड किंगडम (यू.के.) में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन को पर्व की तरह मनाने की अपील की है।
विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त महामंत्री विज्ञानानंद ने बताया कि यू.के. से बयान जारी करने वाले संगठनों में भक्ति मंडल लंदन, भक्ति धाम वेल्स, डा. अंबेडकर यूके मिशन, हिंदू फोरम आफ यूरोप एंड यूके, जैन समाज मैनचेस्टर, माहेश्वरी महासभा यूके, तेलुगू हिंदू आर्गेनाइजेशन, उप्र कम्युनिटी एसोसिएशन यूके ब्रिटिश हिंदू प्रेस एसोसिएशन, श्रीराम जन्मभूमि उत्सव समिति यार्कशायर, वेंकटेश्वरा बालाजी अभिषेकं ग्रुप, गुजराती सत्संग मंडल श्रीकच्छ लेवा पटेल कम्युनिटी, स्वामी नारायण टेम्पल आदि संस्थाओं के लोगों ने यूनाइटेड किंगडम के सभी हिंदू परिवारों से इस मंगल अवसर को समारोह पूर्वक मनाने और शाम को दीपों से घर सजाने का आह्वान किया है।
हिन्दुस्थान समाचार/कमलेश्वर शरण/राजेश