[ad_1]

मुरैना, 17 जनवरी (हि.स.)। सिविल लाइन थाना अंतर्गत बैरियर स्थित बस स्टैंड के सामने बुधवार को बस के पहिए के नीचे आकर 60 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस द्वारा मृतिका का पीएम कराकर लाश परिजनों को सौंप दी गई है।
जानकारी के अनुसार रामबेटी (60) पत्नी बोटू जाटव निवासी बंधा गाँव थाना सरायछोला बुधवार की दोपहर को अपने पति के साथ गोपालपुरा स्थित बैजनाथ के यहाँ फेरा करने आए थे। शाम 4:30 बजे के लगभग पति पत्नी घर वापस जा रहे थे और बैरियर स्थित बस स्टैंड के सामने से गुजर रहे थे, तभी बस ने महिला को टक्कर मार दी, जिससे पहिए के नीचे आने के बाद वृद्ध महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
हिन्दुस्थान समाचार/शरद/मुकेश