[ad_1]

इंडिया गठबंधन को कमजोर करने के लिए है यह ईडी की कार्रवाई, भाजपा कर ही है ईडी का इस्तेमाल
रोहतक, 17 जनवरी (हि.स.)। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मानेसर लैंड डील मामले में ईडी द्वारा की गई पूछताछ तो लेकर आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नौ साल तक ईडी कहां थी। पहले पूछताछ क्यों नहीं की। इससे साफ है कि भाजपा चुनाव को लेकर डरी हुई है और ईडी का इस्तेमाल कर रही है।
अनुराग ढांडा ने तो इस कार्रवाई के चलते यह कह दिया कि भारतीय जनता पार्टी इंडिया गठबंधन से इस कदर डरी हुई है, कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा 2024 के चुनाव में इंडिया गठबंधन के लिए प्रचार कर पाए। भाजपा को 2024 में अपनी हार साफ दिखाई दे रही है, और वह नहीं चाहते की आम आदमी पार्टी व कांग्रेस मिलकर हरियाणा में चुनाव लड़ पाए। उन्होंने कहा कि यही काम दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ भी किया जा रहा है। उन्हें ईडी का डर दिखाकर चुनाव प्रचार करने से रोका जा रहा है। उन्होंने कहा की भूपेंद्र हुड्डा के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुए काफी समय हो चुका है।
ऐसे में 9 साल तक क्या ईडी सो रही थी, जो अभी तक कार्रवाई नहीं की। इससे साफ झलकता है कि राजनीतिक द्वेष के चलते सरकारी एजेंसी का दुरुपयोग किया जा रहा है। अब इंडिया गठबंधन की बातचीत सीटों के बंटवारे को लेकर चल रही है। ऐसे समय में ईडी का भूपेंद्र हुड्डा से पूछताछ करना सवालिया निशान लगता है। उन्होंने कहा की ईडी स्वायत संस्था होना एक बड़ा मजाक बन गया है।
हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल/संजीव