Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

कैथल,16 फरवरी (हि.स.)। भारतीय ट्रेड यूनियन के आह्वान पर कैथल डिपो के रोडवेज कर्मचारियों ने शुक्रवार को चक्का जाम रखा और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। बस अड्डे पर रोडवेज की बसें नहीं चलने से यात्री परेशान हुए। परिवहन कर्मियों ने कहा कि उनका किसानों को खुला समर्थन है।
कैथल डिपो सांझा मोर्चा के प्रधान महावीर संधु सहित अमित कुंडू, शमशेर सिरटा, अनिल कुमार, सुनील, आनंद कुमार ने बताया कि केन्द्र की सरकार श्रम कानूनों में बदलाव करके पूंजीवाद को बढ़ावा देकर सभी सरकारी विभागों को निजीकरण की श्रेणी में धकेल कर बर्बाद करना चाहती है। साथ ही कहा कि देश और प्रदेश के सभी चालकों पर हिट एंड रन कानून लागू करने से 7 साल का कारावास और 10 लाख रुपए जुर्माना की सजा सभी चालकों के साथ कुठाराघात है। देश के सभी चालक वर्ग सरकार के हिट एंड रन कानून का खुलकर विरोध करते हैं।
राज्य नेता करिसन किछाना, सुरेश करोड़ा, अमित कुमार, सुरेश कुमार ने बताया कि इन सभी मांगों के साथ-साथ कर्मचारियों की जायज मांगों को भी प्रदेश सरकार लागू नहीं कर रही है। इस कारण कैथल डिपो के सभी कर्मचारियों ने राष्ट्र व्यापी हड़ताल में बढ़-चढ़कर भाग लेकर राष्ट्र व्यापी हड़ताल को को सफल बनाया। इस मौके पर रामफल शिमला, बलवान कुंडू, बलवान किठाना, जगतार, जयभगवान, शिशपाल, संजय मटोर, राजेन्द्र रसीना ने हिस्सा लिया।
हिन्दुस्थान समाचार/ नरेश/सुमन