[ad_1]

धर्मशाला 16 जनवरी, (हि.स.)। कांगड़ा जिला के धुंध वाले क्षेत्रों में कल बुधवार से सभी निजी व सरकारी स्कूल सुबह 10 बजे से खुलेंगे। जिला के इंदौरा, फतेहपुर, नूरपुर, जवाली, देहरा, ज्वालामुखी व जयसिंहपुर उपमंडलों में निजी तथा सरकारी स्कूलों में प्रातः 10 बजे खोलने तथा साढे तीन बजे छुट्टी करने का निर्णय लिया गया है।
उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि कांगड़ा जिला के उपरोक्त उपमंडलों में भारी सर्दी और धुंध के कारण स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। इस बाबत उपनिदेशक शिक्षा तथा संबंधित उपमंडल अधिकारियों वी सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य को आदेशों की अनुपालना के निर्देश दिए गए हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील