Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]


हुगली, 28 फरवरी (हि.स.)। हुगली जिले में श्रीरामपुर थाना अंतर्गत प्रभाषनगर इलाके में स्थित ओम स्काई सिटी में बुधवार को केंद्र के आयकर विभाग का छापा पड़ने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्काई सिटी अपार्टमेंट के 13 नंबर ब्लॉक में तीसरे मंजिल पर रहने वाले अनुज पांडेय के घर बुधवार सुबह आयकर का छापा पड़ा। आयकर अधिकारियों की टीम सेन्ट्रल फाॅर्स के जवानों के साथ अनुज पांडेय के घर पहुंची।
बताया जा रहा है कि सुबह तक़रीबन सात बजे आयकर अधिकारी इस अपार्टमेंट में पहुंचे। खबर लिखे जाने आयकर विभाग का छापा चल रहा था। बिल्डिंग के केयरटेकर शिव कुमार कायल ने बताया कि किस वजह से छापा पड़ा यह मालूम नहीं पड़ा। लेकिन सोचने वाली बात यह है कि एक निजी कंपनी में काम करने वाले अनुज पांडेय एक कमरे के फ्लैट में रहते हैं। जरूर कुछ तो गड़बड़ी की होगी तभी आयकर अधिकारी सुबह सुबह छापेमारी के लिए उनके घर पहुंचे। आयकर अधिकारी अनुज पांडेय से पूछताछ कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि वर्ष 2022 के सितम्बर महीने में फ्लैट को हैंडओवर लिया था तब से यह लोग यहां निवास कर रहे हैं। जांच के बाद ही तथ्य खुलकर सामने आएंगे। हिन्दुस्थान समाचार /धनंजय /गंगा