[ad_1]

लखनऊ,15 जनवरी (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार पार्टी का एक प्रतिनिधि मण्डल 17 जनवरी को जनपद फतेहपुर जायेगा। प्रतिनिधि मंडल जिले में हुए हत्याकांड मामले में पीड़ित परिजनों से मिलकर जांच करेगा। यह जानकारी मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने सोमवार को दी।
फतेहपुर के ग्राम उरौली थाना ललौली निवासी स्व0 आशीष साहू तथा ग्राम बनियानखेड़ा थाना औंग निवासी स्व0 दीपक विश्वकर्मा की हुई हत्या की सही जानकारी एवं पीड़ित परिवारों से मिलकर प्रतिनिधि मण्डल सांत्वना देगा। उक्त दोनों नौजवान अपनी मां-बाप की इकलौती संतान थे।
प्रतिनिधि मण्डल में सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा, विधायक चन्द्र प्रकाश लोधी,पूर्व जिलाध्यक्ष फतेहपुर रामेश्वर दयाल (दयालू गुप्ता), जिलाध्यक्ष फतेहपुर सुरेन्द्र प्रताप सिंह, जिला महासचिव मंजरयार, प्रदेश सचिव प्रेमनाथ विश्वकर्मा, राजेन्द्र सिंह वर्मा पप्पू, अनिरूद्ध यादव एवं मोहन साहू पूर्व चेयरमैन बांदा शामिल हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/मोहित/राजेश
[ad_2]