[ad_1]

भागलपुर, 21 जनवरी (हि.स.)। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर माँ आनंदी संस्था की ओर से रविवार को सैंडिस काम्पाउंड ऐरोबिक्स स्थल पर पाँच कुंडिय हवन यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र से आहुति की गई। वहीँ 5001 दीये से भगवान राम के चित्र को बनाया गया। फिर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के कई पदाधिकारी और दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
हिन्दुस्थान समाचार/बिजय /चंदा