Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]









गाजियाबाद, 13 जनवरी (हि.स.)। उत्तर-प्रदेश की गाजियाबाद कमिश्नरेट पुलिस ने शुक्रवार व शनिवार की रात में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में चार शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों मुठभेड़ में पुलिस की ओर से चलाई गई गोलियों से चारों बदमाश घायल हो गए हैं। सभी को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार बदमाशों में चारों ही बदमाश दिल्ली एनसीआर में सक्रिय हैं और लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते थे।
शालीमार गार्डन के एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने शनिवार की सुबह बताया कि पिकेट लगाकर चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान सामने से दो पहिया वाहन पर दो बाइक सवार आते हुए दिखाई दिए जो वजीराबाद रोड से जीडीए मार्केट की तरफ जा रहे थे। पुलिस की गाड़ी देखकर अचानक हड़बड़ाकर ग्रीन बेल्ट की तरफ अपनी बाइक को मोड़ने का प्रयास किया तो फिसलकर दोनों बाइक सवार गिर पड़े। जब पुलिस ने उनसे पूछताछ करने का प्रयास किया तो बाइक चला रहे व्यक्ति ने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इससे उन दोनों के पैरों में गोली लगी है। घायल बदमाशों के नाम आदिल तथा संजय उर्फ दीपक है। उनके कब्जे से एक बाइक, एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस एक लूटी हुई मोबाइल तथा साहिबाबाद क्षेत्र से लूटी हुई एक सोने की चैन बरामद हुई है।
उधर एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि मोदीनगर पुलिस रात लगभग 01 बजे थाना मोदीनगर की पुलिस टीम संजयपुरी तिराहे के पास चेकिंग कर रही थी। तभी सामने से दो बाइक सवार चार व्यक्ति एक अपाचे और एक होण्डा साइन बाइक सवार चार व्यक्ति आते हुए दिखे। उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो वे वहां से बुदाना रोड होते हुए निवाड़ी रोड की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम ने अपनी दूसरी पुलिस टीम जो निवाड़ी रोड पर चेकिंग कर रही थी, को तत्काल सूचना दी तो बुदाना रोड पर उनको सामने से घेरा गया। वे वहां से बाइक घुमाकर भागने का प्रयास किए तो उसी दौरान उनकी बाइक गिर गयी और युवक जंगल की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम पर लक्ष्य करके फायरिंग की। आत्मरक्षार्थ पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों को पैर में गोली लगी। मौके से चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में इन्होंने अपने नाम नाम सुमित व आकिब निवासी जानी मेरठ बताए। कुछ दिन पहले डाॅ. श्याम सिंह के साथ को लूट के प्रयास की घटना हुई थी। सुमित उनके क्लीनिक पर अगस्त, सितम्बर 2023 में काम कर रहा था। जब इसने काम छोड़ दिया तो उसने अपने तीन अन्य साथियों जानी मेरठ के आकिब व अन्य साथी विजय नगर के प्रिंस व देवेन्द्र के साथ मिलकर डॉक्टर से लूट की योजना बनाई ।
सुमित ने इनको बताया कि जब डाक्टर क्लीनिक पर आते हैं तो उनके पास काफी कैश होता है। उसने इन सब को मोदीनगर बुलाया। इनमें से प्रिंस व देवेन्द्र जो गली के बाहर खड़े होकर इंतजार कर रहे थे जैसे ही डाक्टर बाहर निकले तो इन दोनों ने पिस्टल दिखाकर लूट करने का प्रयास किया। पूछताछ में यह जानकारी मिली कि प्रिंस के खिलाफ पुर्व में गौतमबुद्धनगर में चोरी का तथा थाना क्रासिंग रिपब्लिक में एक हत्या का मुकदमा दर्ज है। देवेन्द्र के खिलाफ एक दुष्कर्म का मुकदमा थाना कविनगर में दर्ज है। मौके से घटना में प्रयुक्त दो बाइक, एक पिस्टल और एक तमंचा बरामद हुआ है।
हिन्दुस्थान समाचार/फरमान/दिलीप
[ad_2]