[ad_1]

नई दिल्ली, 12 जनवरी (हि.स.)। बीसीसीआई ने शुक्रवार की रात इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृखंला के शुरुआती दो मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम में तेज गेंदबाज आवेश खान और विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को जगह मिली है जबकि ईशान किशन को बाहर कर दिया गया है, वहीं मोहम्मद शमी को जोटिल होने की वजह से टीम में शामिल नहीं किया गया।
पहले दो मैचों के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड-
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद। सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उप कप्तान), आवेश खान।
उल्लेखनीय है कि भारत और इग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला की शुरुआत 25 जनवरी से हो रही है। पहला मुकाबला हैदराबाद, दूसरा विशाखापटनम, तीसरा राजकोट, चौथा रांची और पांचवा यानी आखिरी मैच धर्मशाला में खेला जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार //प्रभात
[ad_2]