[ad_1]

लोहरदगा, 12 जनवरी (हि.स.)। नगर भवन लोहरदगा में राष्ट्रीय युवा दिवस पर राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत साथिया सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग एवं सेंटर फॉर कैटालाइजिंग चेंज के तकनीकी सहयोग से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने दीप प्रज्वलित कर किया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य साथिया के सर्वांगीण विकास के लिए किए गए उत्कृष्ट कार्य को बढ़ावा देते हुए सम्मानित करना था।
सम्मेलन में सभी प्रखंड से कुल 20 साथिया को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सम्मानित किया। कुछ साथिया ने कार्य का अनुभव साझा किया। मौके पर किशोर-किशोरियों ने बाल विवाह एवं नशा पान के दुष्परिणाम पर लघु नाटक एवं राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम पर एक टॉक शो का भी आयोजन किया। कार्यक्रम का संचालन जिला युवा मैत्री केंद्र काउंसलर सीता लिंडा औ धन्यवाद ज्ञापन किस्को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अशोक कुमार ने किया।
कार्यक्रम में राज्य नेशनल हेल्थ मिशन के प्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम समन्वयक, डीडीएम, डीपीसी, डीडीएम, बीटीटी, युवा मैत्री केंद्र काउंसलर सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, सीएचओ, सहिया एवं सेंटर फॉर कैटालाइजिंग चेंज के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
हिन्दुस्थान समाचार/ गोपी/चंद्र प्रकाश
[ad_2]