[ad_1]

झज्जर, 11 जनवरी (हि.स.)। मेरे पति को थाने में बुलाकर पिटाई करो…। महिला ने बादली पुलिस थाना में ये बात चिल्लाते हुए पुलिसकर्मी पर पत्थर से हमला कर दिया। महिला के साथ एक अन्य व्यक्ति भी बताया गया है। जिसके बीच-बचाव के बाद महिला को शांत किया गया। लेकिन इससे पहले पुलिसकर्मी घायल हो गया। पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
दरअसल पुलिस थाना में बादली गांव की रहने वाली महिला सुनैना ने पुलिसकर्मी को गाली देने के बाद पत्थर मारकर घायल कर दिया। पुलिसकर्मी की शिकायत पर महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिसकर्मी राजेश कुमार ने दी शिकायत में बताया कि सुनैना ने पुलिस थाना में पहुंचकर अपने पति की पिटाई करने की मांग करने लगी। महिला से कारण पूछने और लिखित में शिकायत मांगी गई तो गाली गलौच शुरू कर दिया। गाली गलोच मना करने पर महिला ने पहले तो पुलिसकर्मी के कपड़े फाड़ दिए और बाद में पत्थर उठाकर मार दिया। पत्थर राजेश के पैर में लगा जिससे राजेश को चोटें आई है। राजेश की शिकायत पर महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
हिन्दुस्थान समाचार/ शील/संजीव
[ad_2]