Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

कटिहार, 11 जनवरी (हि.स.)। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार रेल मंडल अंतर्गत राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर कार्मिक विभाग के तत्वाधान में कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इस कार्यक्रम के तहत कटिहार रेल मंडल के सीनियर डीपीओ अतुल कुमार मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में विद्यालय में निबंध प्रतियोगिता, युवा रैली आदि आयोजित किया जा रहा है।
राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह में हिस्सा ले रहे प्रतिभागियों को सीनियर डीपीओ ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए अपने मेहनत के बलबूते देश और अपने माता पिता का नाम रोशन करने की सिख दी। उन्होंने कहा कि सफल प्रतिभागियों को कार्मिक विभाग द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सैकड़ो की संख्या में छात्र छात्राओं ने भाग लिया।
हिन्दुस्थान समाचार/विनोद/चंदा
[ad_2]