[ad_1]

शिमला, 09 जनवरी (हि.स.)। जिला शिमला के जुब्बल थाना क्षेत्र में एक कार के गहरी खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। कार में चार ही लोग सवार थे। सभी मृतक नेपाली मूल के हैं और इनमें दो पुरूष व दो महिलाएं शामिल हैं। हादसे में दो दम्पतियों की मौत हो गई।
कार सवार सरस्वतीनगर से आनंतपुर की ओर जा रहे थे कि चींककैंची नामक स्थान चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार ढांक से सीधे खाई में जा गिरी। हादसा सोमवार को दोपहर करीब दो बजे हुआ और कार के परखच्चे उड़ गए। इसकी जानकारी मिलते ही जुब्बल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को निकालने के काम में जुटी। खबर लिखे जाने तक खाई से शवों को निकालने का काम जारी है।
शिमला के एसपी संजीव गांधी ने इस हादसे में कार सवार सभी चार लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि ढांक गहरी होने के कारण शवों को निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/उज्ज्वल/सुनील
[ad_2]