Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

मुंबई, 16 फरवरी (हि.स.)। पुणे जिले में नवले ब्रिज के पास शुक्रवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में आठ लोग घायल हो गए। इस हादसे के दौरान छह वाहन आपस में टकरा गए। पुणे थाने की पुलिस ने सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया है।
पुलिस के अनुसार सुबह बेंगलुरु-मुंबई हाई-वे पर मुंबई की ओर जा रही एक निजी बस को नवले ब्रिज के पास वीआरएल ट्रैवल्स कंपनी के सामने तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों वाहन अन्य छह वाहनों से टकरा गए। इस घटना में बस यात्री बाल-बाल बच गए, जबकि अन्य वाहनों के आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया है। मामले की छानबीन जारी है।
हिन्दुस्थान समाचार/राजबहादुर/पवन