Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

कुल्लू, 03 मार्च (हि.स.)। थाना भुंतर के अंतर्गत पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
नशा तस्करी का मामला रविवार उस दौरान सामने आया जब पुलिस इलाके में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस जब फोरलेन स्थित फ्रूट मार्किट के समीप पहुंची तो वहां मौजूद व्यक्ति पुलिस को देख घबरा गया और छुपने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने संदेह के आधार पर उसे दबोच लिया। जिसके कब्जे से 703 ग्राम चरस बरमाद हुई। पुलिस ने नशे की खेप को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कार्तीकेयन ने बताया कि पुलिस ने आरोपी सूरत राम (40) पुत्र श्याम लाल निवासी गांव क्षामद डाकघर दोघरी, जिला कुल्लू के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / जसपाल
/सुनील