[ad_1]

गुवाहाटी, 05 जनवरी (हि.स.)। कामरूप जिले के निवासियों के साथ ऑल असम दिव्यांग वर्सेटाइल एसोसिएशन के सदस्यों ने मिलकर अयोध्या में राम मंदिर के प्रस्तावित प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए सात हजार बांस भेजे। राभा हाजोंग स्वायत्तशासी परिषद के सदस्य अर्जुन छेत्री को बांस इकट्ठा करने का काम सौंपा गया था। इसे आज लाम्पी से ट्रक पर लादकर भेज दिया गया।
असम-मेघालय सीमा से लगे राभा-हाजोंग स्वायत्तशासी परिषद क्षेत्र के लाम्पी से बांस एकत्र करके गोहालकोना कछारीपाड़ा में जमा करके इसे भेज दिया गया।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद
[ad_2]
Source link