Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

नाहन, 21 जनवरी (हि.स.)। सिरमौर जिला के मैदानी क्षेत्रों में पिछलर दो तीन दिन से गहरा कोहरा व धुंध आने से जहां यातायात में दिक्क्तें आ रही हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोहरे के चलते कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं। जिला के राष्ट्रीय उच्च मार्ग चंडीगढ़ देहरादून पर भी नाहन दोसड़का से लेकर कोलर व धौलाकुआं तक कोहरा छाया हुआ है जिसके चलते यातायात भी प्रभावित हो रहा है।
इसके अतिरिक्त साथ लगते ग्रामीण इलाकों में भी धुंध व कोहरा छाने से ठंडक बढ़ रही है और जिसके चलते कृषि कार्यों में भी दिक्क्तें बढ़ रही हैं।
स्थानीय लोगो ने बताया कि इस वर्ष बहुत अधिक कोहरा देखने को मिला है जिसके चलते समस्याएं भी बढ़ रही हैं।
शंभुवाला निवासी रामकुमार ने बताया कि इस वर्ष वर्षा न होने के कारण बहुत अधिक मात्रा में कोहरा आया है जिससे इलाके में ठंड में वृद्धि हुई है और खेती कार्य भी इससे प्रभावित हो रहे हैं।
स्थानीय शिवपाल ने बताया कि इस बार बहुत अधिक धुंध व कोहरा देखने को मिल रहा है जिसके चलते सभी लोगो को बड़ी समस्या का सामना करना पद रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार/ जितेंद्र/सुनील