Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

15 मार्च तक राशन कार्ड के नवीनीकरण का कार्य किया जाएगा
रायपुर, 26 फ़रवरी (हि.स.)। छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित सभी 77 लाख राशनकार्डों के नवीनीकरण का कार्य जारी है। 26 फरवरी की स्थिति में 67 लाख 59 हजार 591 राशन कार्डधारियों ने नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है। छूटे हुए राशनकार्डधारी हितग्राहियों का नवीनीकरण के कार्य के लिए तारीख 15 मार्च तक बढ़ा दी गई है, ताकि कोई पात्र हितग्राही नवीनीकरण कार्य से वंचित न होने पाए।
खाद्य विभाग द्वारा दी गई ऑनलाइन सुविधा का लोग लाभ उठा रहे हैं और स्वयं अपने मोबाइल से खाद्य विभाग के एप के जरिये राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत कर रहे हैं।
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों का अन्योदय, प्राथमिकता, निराश्रित एवं निशक्तजन एपीएल राशनकार्डों का नवीनीकरण किया जा रहा है। राशन कार्डधारियों के लिए खाद्य विभाग द्वारा एप तैयार किया गया है। एप के माध्यम से हितग्राही ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। ऐसे हितग्राही जिनके पास एंड्राइड मोबाइल की सुविधा नहीं है या नेटवर्क की समस्या है तो वे हितग्राही उचित मूल्य की दुकान में भी जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
गौरतलब है कि राशनकार्ड नवीनीकरण का कार्य 15 मार्च तक किया जाएगा। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग के द्वारा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का नया मोबाइल एप तैयार किया गया है। इसे प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। इसके अलावा हितग्राही द्वारा खाद्य विभाग की वेबसाइट http://khadya.cg.nic.in/ से डाउनलोड किया जा सकता है।
हिन्दुस्थान समाचार/ चंद्रनारायण शुक्ल/वीरेन्द्र