Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

सहरसा,20 जून (हि. स.)।जिले के सौर बाजार थाना क्षेत्र में एक 10 चक्का ट्रक पर अवैध विदेशी शराब लाये जाने की सूचना मिलने पर उक्त सूचना के सत्यापन हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देश अनुसार जिला तकनीकी शाखा एवं पतरघट ओपी प्रभारी द्वारा संयुक्त छापामारी टीम गठन किया गया।
छापामारी टीम द्वारा सौर बाजार थाना के पतरघट ओपी थाना अंतर्गत जम्हरा के पास झारखंड से आ रही एक 10 चक्का ट्रक को रोककर तलाशी ली गई।तलाशी के दौरान उक्त वाहन से 52 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया गया। इस टीम में शामिल जिला सूचना इकाई के प्रभारी एवं कर्मी, पुलिस निरीक्षक अजय कुमार पासवान,पुलिस अवर निरीक्षक पंकज कुमार यादव, वरुण कुमार, नीरज कुमार तथा पतरघट ओपी के सशस्त्र बल के जवान मौजूद थे।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार सोनवर्षा राज निवासी विजन यादव के पुत्र दीपक कुमार एवं शीतल पट्टी के रामचंद्र यादव के पुत्र सुधीर कुमार को गिरफ्तार किया गया। इस छापेमारी के दौरान 10 चक्का ट्रक से 42 कार्टून इम्पीरियल ब्लू 378 लीटर तथा 10 कार्टून मैकडॉवेल 90 लीटर कूल 468 लीटर शराब बरामद किया गया।वही पकड़े गए अभियुक्त को अग्रिम कार्रवाई हेतु न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
हिन्दुस्थान समाचार/अजय/चंदा