Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

फिरोजाबाद, 21 फरवरी (हि.स.)। एनबीडब्ल्यू व एसआर वारंटी अभियुक्तों के विरूद्ध पुलिस ने मंगलवार की रात्रि और बुधवार सुबह तक पांच घंटे अभियान चलाया। जिसमें 45 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी पर कार्यवाही की है।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर सर्वेश कुमार मिश्रा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित द्वारा वारंटियों एनबीडब्लू व एसआर केसो में वांछित अभियुक्तों के विरूद्ध मंगलवार की रात्रि 11.00 बजे से सुबह 04.00 बजे तक करीब 05 घंटे अभियान चलाया।
इस अभियान अन्तर्गत जनपदीय पुलिस द्वारा 38 वारंटी एवं 07 एसआर केसों के अभियुक्तों इस तरह कुल 45 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिसमें थाना मक्खनपुर-05,थाना पचोखरा-04,थाना रामगढ़- 04,थाना नगला खंगर-03,थाना शिकोहाबाद-03, थाना सिरसागंज-03,थाना अरांव-02,थाना नसीरपुर-02,थाना फरिहा-02,थाना बसई मौहम्मदपुर-02,थाना उत्तर-02,थाना नारखी-01,थाना रसूलपुर-01,थाना एका-01,थाना टूण्डला-01,थाना जसराना-01 एवं थाना मटसैना-01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। इस प्रकार कुल 38 एनबीडब्लू वारंटियों तथा एसआर केसों में वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए थाना रसूलपुर पुलिस द्वारा 03, थाना रामगढ़-02,थाना शिकोहाबाद-01,थाना एका-01 कुल 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
इस तरह जनपदीय पुलिस टीम द्वारा मात्र 05 घण्टे में कुल 45 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। एएसपी ने बताया कि फिरोजाबाद पुलिस द्वारा वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
हिन्दुस्थान समाचार/कौशल/राजेश