[ad_1]

जम्मू, 16 जनवरी (हि.स.)। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने जम्मू जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है।
बीएसएफ के अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी नागरिक को जम्मू जिले में मकवाल सीमा के पास से पकड़ा गया है। तलाशी लेने पर उसके पास से एक पाकिस्तानी राष्ट्रीय पहचान पत्र बरामद हुआ है। अधिकारी ने बताया कि उसकी पहचान मुहम्मद सादिक (20) के रूप में की गई है और उससे पूछताछ की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / बलवान/प्रभात