[ad_1]

उधमपुर, 14 जनवरी (हि.स.)। रेंबल पुलिस ने एक जेन गाड़ी की तलाशी के दौरान उसमें सवार लोगों से 10 ग्राम हेरोइन जैसा प्रतिबंधित पदार्थ बरामद कर चालक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी अनुसार पुलिस स्टेशन रेंबल की एक पुलिस टीम जिसका नेतृत्व एसएचओ इंस्पेक्टर पुष्पिंदर सिंह कर रहे थे ने एनएचडब्ल्यू पर फलाटा में नाका लगाया हुआ तथा वाहनों की नियमित जांच की जा रही थी। तभी एक जेन गाड़ी नंबर जेके01जे-8888 जैसे ही नाके पास पहुंची तो उसे जांच हेतु रोक लिया। वहीं जब उसमें सवार लोगों की तलाशी ली गई तो उनके पास से 10 ग्राम हेरोइन जैसा प्रतिबंधित पदार्थ बरामद किया। पुलिस इस संबंध में चालक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जिनकी पहचान चालक सेहरान नजीर पुत्र नजीर अहमद निवासी आली कलदल श्रीनगर, मुदासिर फिरोज पुत्र स्वर्गीय फिरोज अहमद निवासी श्रीनगर और साकिब लतीफ डागा पुत्र लतीफ अहमद डागा निवासी मेहराज गंज, श्रीनगर के रूप में हुई है।
पुलिस ने इस संबंध में, पुलिस स्टेशन रेंबल में एनडीपीएस अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज किया है और आगे और पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान
[ad_2]