[ad_1]


शाहजहांपुर,19 फरवरी (हि.स.)। रोजा थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर विचरण कर रहे गौवंशों का एक झुंड ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में करीब एक दर्जन गौवंशों की मौत हो गई और एक गौवंश गंभीर रूप से घायल हो गया।
राष्ट्रीय गौरक्षक दल के मंडल कोषाध्यक्ष अतुल रस्तोगी ने बताया कि सोमवार सुबह करीब पांच बजे रोजा थाना क्षेत्र में बिलिंदापुर गौटिया के पास गौवंश ट्रेन की चपेट में आ गए।जिससे बारह गौवंशो की मौत हो गई और एक गौवंश गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि सूचना पर राष्ट्रीय गौरक्षक दल के कई पदाधिकारी और रोजा पुलिस मौके पर पहुंची।जिनकी मदद से शवो को हटवाया गया।
रोजा प्रभारी निरीक्षक ने बताया की बाहर गौवंशों की हादसे में मौत हो गई है। पशु चिकित्सक द्वारा शवो का परीक्षण किया गया और जिसके बाद सभी शवो का अंतिम संस्कार कर दिया है।
हिन्दुस्थान समाचार/अमित/बृजनंदन