Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

पलामू, 24 जनवरी (हि.स.)। जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के अमनचैन मुहल्ले के एक घर में घुसकर एक युवक को गोली मार दी गई। जख्मी युवक को एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई गई है। घटना बुधवार सुबह नौ बजे की है। पुलिस ने एक अपराधी को पकड़ लिया है। घटना के पीछे आपसी लेनदेन का विवाद बताया गया है।
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि विवेक सिंह एवं दीपक सिंह गौतम सिंह के घर आए थे। इसी क्रम में विवेक ने गौतम सिंह को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से छत से कूद कर भाग गया। हालांकि, विवेक के साथ गए युवक दीपक ने गौतम को उसके परिजनों के साथ मिलकर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी मिलने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घटना के आधे घंटे के अंदर एक अपराधी को पकड़ लिया। साथ ही फायरिंग में इस्तेमाल किए गए हथियार को भी बरामद कर लिया गया है। एसपी रीष्मा रमेशन ने इसकी पुष्टि की है। विवेक सिंह को पकड़ने के लिए भी पुलिस कार्रवाई कर रही है। कुछ दिन पहले ही विवेक जेल से बाहर आया था। उसे एनडीपीएस एक्ट में जेल भेजा गया था।
हिन्दुस्थान समाचार/ दिलीप कुमार/चंद्र प्रकाश