Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

सिलीगुड़ी, 04 जनवरी (हि.स.)। एक युवक ने सेवक कोरोनेशन ब्रिज से तीस्ता नदी में बुधवार रात छलांग लगा दिया है। युवक का नाम गौरांग मंडल है। वह सिलीगुड़ी के दक्षिण शांतिनगर के विनयमोड़ इलाके का निवासी है।
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, गौरांग बुधवार सुबह घर से निकला था। इसके बाद देर शाम उसने एक रिश्तेदार को फोन कर बताया कि वह आत्महत्या कर रहा है।
बताया जा रहा है कि इसके कुछ ही देर बाद गौरांग का फोन बंद हो गया। परिवार को अनुमान है कि उसने कोरोनेशन ब्रिज से तीस्ता नदी में छलांग लगा दिया है। घटना की खबर पाकर परिवार के लोग सेवक रवाना हो गए। आत्महत्या के पीछे का कारण पता नहीं चल पाया है। दूसरी तरफ, सेवक पुलिस उक्त युवक की तलाश तीस्ता नदी में शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक युवक की तलाश जारी है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा
[ad_2]
Source link